




बड़सर/हमीरपुर:- सांसद अनुराग ठाकुर के सहयोग व मार्गदर्शन में संचालित अस्पताल सेवा ने महारल गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिवर लगाया जिसमें करीब 80 पुरुषों व 47 महिलाओं सहित 127 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करवाई व 10 लोगों की रक्तजांच भी इस दौरान की गई।




डॉ अंजू के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर में स्टाफ नर्स कृतिका, लैब टैक्नीशियन मीनाक्षी व पायलट राजेश ने जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाया। जिसमें मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी बांटी गई ।






स्वास्थ्य जांच में 23 लोग उच्च रक्तचाप,16 मधुमेह, 18 हड्डियों के रोगों से व 70 अन्य बीमारियों से ग्रसित पाएं गए। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए प्रयास संस्था व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार वयक्त करते हुए धन्यवाद किया।











