




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश पुलिस के संचार और तकनीकी सेवा निदेशालय (सी एंड टीएस) को सफलतापूर्वक शिमला से हमीरपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।
हाल ही में शिमला से हमीरपुर में किया गया है स्थानांतरित



हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक अशोक तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इस निदेशालय ने अब हमीरपुर में अपने नए परिसर से पूरी तरह से काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि निदेशालय के सुचारू रूप से संचालन के लिए हमीरपुर के उपायुक्त ने पर्याप्त जगह उपलब्ध करवाई है।





पुलिस में फील्ड स्तर पर समन्वय बढ़ेगा, शिमला में भीड़ होगी कम



उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के इस महत्वपूर्ण विंग के हमीरपुर में स्थापित होने से पुलिस की कार्यप्रणाली में तत्परता, दक्षता और समन्वय में काफी सुधार होने की उम्मीद है।


इसके अलावा, शिमला जैसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में भीड़ को कम करने के प्रदेश सरकार के प्रयासों की कड़ी में भी यह एक सराहनीय कदम है।


अशोक तिवारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेशवासियों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है।





