




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में लंबलू बाजार में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और बिजली बोर्ड के एस डी ओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को विरोध स्वरूप ज्ञापन दिया l

एस डी ओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन: सुरेश राठौर



उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों से कंपनी और ठेकेदारों के माध्यम से स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं जिनका लोगों के द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है परंतु जिस कंपनी स्मार्ट मीटर लगाने का काम आवंटित किया गया है वो लोगों को भ्रमित करके डरा-धमका कर जबरदस्ती ही स्मार्ट मीटर लगाने पर आमादा है l






चंद रोज पहले जब लंबलू बाजार में स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे थे तो अधिवक्ता सुरेश कुमार राठौर के हस्तक्षेप और कुछ स्थानीय दुकानदारों के विरोध के कारण पूरे बाजार में मीटर नहीं लगाये जा सके और दुकानदारों ने एस डी ओ बिजली विभाग से दोबारा पुराने मीटर लगाने की मांग की इस पर अधिकारी ने असमर्थता जाहिर की और कहा कि स्मार्ट मीटर ऐक्टिव होने के बाद इसका डाटा कंपनी के डाटा सेंटर में ट्रांसफर हो जाता है फिर इस पर बिजली विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं रहता है और उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर अब गांवों में लगाने का काम शुरू किया गया है l



उसके उपरांत अधिवक्ता सुरेश कुमार राठौर ने लोगों के प्रतिरोध को विरोध प्रदर्शन में बदलने का आह्वान किया l इसी आह्वान पर आज क्षेत्र के सेंकड़ों लोग स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर उतरे l



इस ज़न आह्वान को बिजली बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के पूरब राज्य अध्यक्ष कुलदीप खरवाडा का भरपूर समर्थन मिला और इस विरोध प्रदर्शन में दर्जनों बिजली बोर्ड के पेंशनर भी शामिल हुए l



प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गैर कानूनी तरीके से स्मार्ट मीटर जनता पर थोप रही है जबकि इसका फायदा सिर्फ निजी कंपनियों को ही मिलेगा और वर्तमान सरकार कंपनी के एजेंट की तरह जबरन इन स्मार्ट मीटर को लगाने पर आमादा है l

लोगों को संबोधित करते हुए अधिवक्ता सुरेश कुमार राठौर ने कहा कि लोगों को और ज्यादा संगठित होकर इसका विरोध करने की कोशिश करनी होगी उन्होंने जनता से गांवों के स्तर पर संगठित होकर निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार होने की अपील की l
आज के प्रदर्शन में सुशील, जितेंद्र धीमान, शिवानी, सत्या देवी, गायत्री देवी, कांता, गुंजन, सपना, चंपा, अर्चना, परवीना,अनीता, मीना, वीना, नीलम,प्रमिला ,रीता सहित सेंकड़ों लोगों ने भाग लिया l

सुरेश कुमार राठौर
अधिवक्ता




