ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर ने दी जान

ऊना:- पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर ने दे दी अपनी जान, ऊना नगर निगम के कैमिकल इंजीनियर की लाश रेलवे ट्रैक से मिली।

 

मृतक के पिता ने कहा कि बेटे ने ससुरालियों के उत्पीड़न और धमकियों से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

 

इंजीनियर के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे मनीष की शादी अप्रैल 2024 में हमीरपुर में युवती रेणुका के साथ हुई थी जो कि चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करती थी।

 

पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दोनों में विवाद हो गया था और एक दिन मनीष ने पत्नी के मोबाइल में आपत्तिजनक चैट पकड़ी तो मामला और बढ़ गया।

[post-views]