जंगल वेरी में मनाया गया सप्ताह विश्व टीकाकरण: डाॅ.सुरेंद्र सिंह डोगरा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मॉडल बीएससी जंगल वेरी में विश्व टीकाकरण सप्ताह मनाया गया, जिसमें फीमेल हेल्थ सुपरवाइजर रविंद्र देवी इन्दुधीमान व आशा वर्कर्स के साथ स्थानीय लोगों को यह महत्वपूर्ण जानकारी दी।

डॉक्टर सुरेंद्र डोगरा ने इस अवसर पर कहा कि हर पीढ़ी के लिए टीके कारगर हैं।विश्व टीकाकरण सप्ताह (World Immunization Week) हर साल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 24 से 30 अप्रैल तक मनाया जाता है।

इस वैश्विक अभियान का मुख्य उद्देश्य टीकों (Vaccines) के उपयोग को बढ़ावा देना है, ताकि सभी उम्र के लोगों को उन बीमारियों से बचाया जा सके जिन्हें टीकों द्वारा रोका जा सकता है।ये टीकाकरण न केवल बच्चों बल्कि हर उम्र के लोगों को संक्रामक से बचाते हैं

जन स्वास्थ्य: यह स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने और संक्रामक रोगों के प्रसार को कम करने में मदद करता है।

[post-views]