




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- तलवारबाजी संघ की ओर से जिला स्तरीय अंडर-17 तलवारबाजी ट्रायल का आयोजन करवाया जा रहा है। यह ट्रायल 30 अप्रैल 2026 को द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित होगा।

जो बच्चे तलवारबाजी ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक हैं वो जिला स्तरीय ट्रायल के लिए अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ 30 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में पहुँचे।


जो बच्चे इस प्रतियोगिता में चयनित होंगे वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 3 मई 2026 को देहरा में खेलेंगे। सम्पर्क:- 9882441990
















