




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- “मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है।” इसी विचार को साकार करते हुए हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के विद्यार्थियों ने SOF अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (2025–26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुल 22 ‘गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन’ तथा 26 ‘गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ प्राप्त किए। गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन प्राप्त करने वाले विद्यार्थी – नक्शिता ठाकुर, गौरिक भाटिया, प्रिशा ठाकुर, निवृति, सौम्या नेगी, काश्वी ठाकुर, आर्यना, सरस भारद्वाज, अस्मी डोगरा, माही हीर, आरिशा, काव्या शर्मा, अयान पटियाल, दिव्यांश धीमान, अनिका शर्मा, अवनि शर्मा, करुल, श्रेया शर्मा, कीर्ति शर्मा, आरव शर्मा, तितिक्षा पटियाल, अक्षय कपूर आदि। गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-मीनल, अलिशा सिंह ठाकुर, अवनि राणा, वर्दान्या चौहान, वेदार्थ डाबरा, आरव भारद्वाज, लक्ष्य पठानिया, नमन मल्कानिया, आयुष्मान सिंह बान्याल, भार्गवी वशिष्ठा, विवान कुमार शर्मा, अर्शिया राणा, विराट सिंह चौहान, निवेदिता शुक्ला, आरुषि, अथर्व चौहान, दिव्यांशी अटवाल, अस्मिता कुकरेजा, नव्या शर्मा, अर्शित मेहरा, आराध्या ठाकुर, आहाना ठाकुर, ऐशानी ठाकुर, अदिति नेगी, सक्षम सुपहिया आदि।



विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए हिंदी विषय के सभी अध्यापकों के समर्पण, मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट शिक्षण की सराहना की।





उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इन सभी विद्यार्थियों को विशेष प्रार्थना सभा में विद्यालय की हेडमास्टर कंचन लखनपाल एवं कोऑर्डिनेटर मनीषा मारवाह द्वारा सम्मानित किया गया।


इस उपलब्धि में हिंदी विभाग के अध्यापकों — सुषमा शर्मा, मधुबाला, संगीता ठाकुर, रिंकू शर्मा एवं वंदना का विशेष रूप से सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









