चार पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रकाशित 

हमीरपुर :-  जिला की चार ग्राम पंचायतों धमरोल, गरसाहड़, छयोडीं और बफड़ीं की संशोधित मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। ये संशोधित मतदाता सूचियां एक अप्रैल 2026 की अर्हक तिथि के आधार पर तैयार की गई हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन संशोधित मतदाता सूचियों में अगर किन्हीं कारणों से किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है तो वह अपना नाम इनमें शामिल करवाने के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तिथि तक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर दो रुपये की फीस के साथ आवेदन कर सकता है।

[post-views]