




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में कक्षा छठी से कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए “अचीवर्स असेंबली 2025–26” का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय द्वारा कुल 21 प्लेटिनम बैज, 98 गोल्ड बैज एवं 87 सिल्वर बैज प्रदान कर मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।



इसके अतिरिक्त, नियमितता और अनुशासन को प्रोत्साहित करते हुए कक्षा 6 से 10 तक के 20 विद्यार्थियों को पिछले शैक्षणिक सत्र में 100% उपस्थिति के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नेतृत्व कौशल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कक्षा 9 एवं 10 के लिए प्रत्येक कक्षा से दो-दो कक्षा प्रतिनिधियों की नियुक्ति भी की गई, जिससे विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, टीमवर्क और आत्मविश्वास की भावना विकसित हो सके।






इस अवसर पर सभी पुरस्कार विद्यालय अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, हेड मास्टर श्रीमती कंचन लखनपाल तथा विद्यालय कोऑर्डिनेटर श्रीमती मनीषा मारवाह द्वारा प्रदान किए गए। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक मंच साबित हुआ, जिसने उन्हें उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने तथा अनुशासन और दृढ़ संकल्प जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।











