दि उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई ।

 

बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया ।सर्वप्रथम पिछली बैठक में लिए गए निर्णय पर सभी सदस्यों को अवगत करवाया गया तथा सभी माननीय सदस्यों से नए मामले उठाने वाले आह्वान किया गया ।

 

22 अप्रैल 2026 को गठित की गई एक कमेटी के सदस्यों के साथ प्रिंसिपल राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व उनके स्टाफ के साथ वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य रोगियों विशेष कर महिलाओं को आ रही समस्याओं वारे अवगत करवाया गया जिस वारे निम्नलिखित दिए गए सुझावों पर विस्तृत चर्चा उपरांत अमल में लाने के आदेश पारित किए गए ।

 

पर्ची बनाने के लिए आधार कार्ड को आधार बनाकर सभी की पर्ची आयु एवं उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें वरीयता दी जाए ।

 

जो वरिष्ठ नागरिक 70 वर्ष या उससे ऊपर होंगे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया जाएगा तथा बुधवार एवं शुक्रवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं विशेष तौर पर वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध करवाई जाएंगी । प्रिंसिपल महोदय के इस सकारात्मक सहयोग के लिए संगठन आभार एवं धन्यवाद करता है ‌

संगठन के माननीय सदस्यों ने यह मांग उठाई कि जब कोई रोगी मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु दाखिल होता है तो उसके साथ आने वाले अभिभावकों को दो पास दिए जाएं ताकि रोगी के साथ हर समय कम से कम एक अभिभावक साथ रहे ।

वार्ड नंबर 11 में आवारा कुत्तों का आतंक है जो राहगीरों को अपना निशाना बना रहे हैं ।अभी-अभी एक कुत्ते ने इस वार्ड में तीन-चार बुजुर्ग लोगों को काट दिया जो मेडिकल कॉलेज में उपचार आधीन है । अतः नगर निगम हमीरपुर से अनुरोध है कि वह इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की कृपा करें ।

 

शहर की अधिकांश स्ट्रीट लाइट्स खराब पड़ी है जिनकी नगर निगम अभिलंब मुरम्मत करवाए ताकि शहर के उपभोक्ताओं को देर रात सफर करने में कठिनाई का सामना न करना पड़े ।

अणु टियाला व डिग्री कॉलेज चौक जिसके लिए पहले भी विभाग को अवगत करवाया जा चुका है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है इसलिए फिर लोक निर्माण विभाग हमीरपुर से अनुरोध किया जाता है कि इन स्थानों पर पड़े गढ़ों को अभिलंब भरा जाए ताकि गाड़ी चालकों एवं राहगीरों को असुविधा का सामना न करना पड़े ।

संगठन के माननीय सदस्यों ने बैठक में यह मांग उठाई कि शहर में ड्राई फ्रूट बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकानों में सामान की लिस्ट नहीं लगते हैं, जिससे भोले भाले लोगों का शोषण होता है । अतः संगठन यह मांग करता है कि ड्राई फ्रूट की जितनी भी शहर में दुकानें हैं वह सभी अपने-अपने सामान की लिस्ट अपनी दुकान में लगाने की कृपा करें।
इस अवसर पर सर्वश्री एस के कौड़ा, शंभू राम जसवाल, रंजीत सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश नंदा, हेमराज शर्मा, गोपाल शर्मा, वीना कपिल, संतोष वनयाल, अनिरुद्ध डोगरा, अशोक सोनी युद्धवीर पठानिया, रोशन पटियाल, बलबीर
सिंह पटियाल, सुरेश कुमार, प्रेम कुमार, विजय लक्ष्मी तथा अन्य गणमान्य संगठन के सदस्य उपस्थित रहे
मनोहर लाल कानूनगो महासचिव

[post-views]