



हमीरपुर:- हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अमन कुमार का शव साउथ अफ्रीका में स्विमिंग पूल में डूबने के 16 दिन बाद उनके पैतृक गांव काली चिक पहुंचा, जहां भावुक माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।


रविवार सुबह करीब सात बजे अमन का पार्थिव शरीर घर पहुंचा। जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा, परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।



बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे हिंदू रिवाज के साथ अमन का अंतिम संस्कार किया गया।































