




नई-दिल्ली:- भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। उन्हें अमेरिका के U.S. Army War College के इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

इस सम्मान के साथ जनरल द्विवेदी यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय सेना प्रमुख बन गए हैं। इससे पहले General V. K. Singh और General Bikram Singh को यह सम्मान मिल चुका है।


भारतीय सेना ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि जनरल द्विवेदी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान आर्मी वार कॉलेज का दौरा किया और वहां उन्हें इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया।





दौरे के दौरान उन्होंने नेतृत्व, सैन्य शिक्षा और बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर फैकल्टी और अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों को संबोधित भी किया। जनरल द्विवेदी इस प्रतिष्ठित संस्थान के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं।











