




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस – नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स) की टीमें जिला बिलासपुर नैनादेवी ब्लॉक पहुंची। इस क्रम में पहले दिन जरी स्वास्थ्य ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सलोआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के पहले दिन डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा, मेडिकल ऑफिसर, जंगल बेरी और डॉ. विजय, मेडिकल ऑफिसर, भदरबाड़ ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।



डॉ. सुरेंद्र डोगरा, जो हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर संघ के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विकसित एक विस्तृत गुणवत्ता ढांचा है।






जो सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, इनपुट, सहायक सेवाएं और क्लिनिकल देखभाल आदि 12 क्षेत्रों के आधार पर अस्पतालों का मूल्यांकन करता है।


इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, रोगी-केंद्रित देखभाल, सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाना है।


इस अवसर पर डॉ. सोनालिका मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज हॉस्पिटल , ब्लॉक प्रोग्राम मनेजर, बाल कृष्ण शर्मा विपिन स्टाफ ने डॉ. सुरिंदर, डॉ. विजय का स्वागत और सम्मानित किया।








