




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- देवभूमि के नाम से विख्यात हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर शहर में ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। ऑटो चालक दिनेश शर्मा ने अपने ऑटो में छूटे 50,000 रुपये उनके मालिक को वापस करके समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य किया है।


जानकारी के अनुसार, कुलदीप सोनी नामक व्यक्ति यात्रा के दौरान गलती से अपना बैग ऑटो में ही छोड़ गए थे, जिसमें 50,000 रुपये रखे हुए थे। जब दिनेश शर्मा को ऑटो में यह बैग मिला, तो उन्होंने बिना किसी लालच के बैग के असली मालिक को ढूंढने का प्रयास किया।


काफी खोजबीन के बाद दिनेश शर्मा ने कुलदीप सोनी से संपर्क किया और उन्हें उनका पूरा पैसा सुरक्षित लौटा दिया। अपने पैसे वापस मिलने पर कुलदीप सोनी ने दिनेश शर्मा का आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी की सराहना की।





स्थानीय लोगों ने भी दिनेश शर्मा के इस कार्य की खूब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे ईमानदार लोग समाज में विश्वास और सकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं।











