




टौणीदेवी/हमीरपुर :- विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत हीरानगर और इसके साथ लगते क्षेत्रों में 28 अप्रैल को लाइनों के आस-पास पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते इन क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।



टौणीदेवी के चारों अनुभागों में 29 को बंद रहेगी बिजली





विद्युत उपकेंद्र टौणी देवी में उपकरणों की आवश्यक मरम्मत के चलते 29 अप्रैल को विद्युत उपमंडल टौणीदेवी के चारों अनुभागों टौणीदेवी, टिक्करी, काले अंब और कोट के अंतर्गत आने वाले गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।


विद्युत उपमंडल टौणीदेवी के सहायक अभियंता दीपक चौहान ने इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।









