“हिम अकादमी स्कूल,  में ‘हेल्थ फर्स्ट’ जागरूकता व्याख्यान आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, शारीरिक फिटनेस तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

विद्यार्थियों को मिला स्वस्थ जीवन का संदेश”

 

 

 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पूजा भारद्वाज (B.A.M.S.), जनरल प्रैक्टिशनर (इंटीग्रेटेड मेडिसिन) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार हम अपने शरीर को बैक्टीरिया से मुक्त रख सकते हैं, नियमित रूप से पानी पीने का महत्व क्या है तथा आज की तेज़ जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना क्यों आवश्यक है।

इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को फास्ट फूड से दूर रहने तथा पौष्टिक और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्रीमती मनीषा मरवाह एवं बैंड हेड द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुई, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत गरिमामय बन गया।

यह स्वास्थ्य वार्ता विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई। इससे उन्हें स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी और प्रेरणा प्राप्त हुई।

 

 

[post-views]