द मैग्नेट स्कूल में करवाई गई अंडर-17 ट्रायल, जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   हमीरपुर तलवारबाजी संघ की ओर से द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में ट्रायल जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का वीरवार को आयोजन करवाया गया।

हमीरपुर तलवारबाजी संघ के प्रधान संदीप कुमार और सचिव अरूण कुमार चौहान ने इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अब सभी विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा (सुनेत) में भाग लेंगें। इस प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका कोच तनुराग ने निभाई।

 

 

प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने बताया कि तलवारबाजी खेल से विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास संभव है।

 

 

इसीलिए विद्यार्थियों को इस खेल में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने जिला तलवारबाजी संघ को इस ट्रायल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी एवं सभी विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

[post-views]