




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर में मीडिया क्षेत्र से जुड़े सदस्यों ने आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भागदौड़ भरी जीवनशैली के बीच मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को प्रतिभागियों ने बेहद उपयोगी और प्रभावी बताया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष सुशील शर्मा, महासचिव कमलेश भारद्वाज, उपप्रधान नीलकांत भारद्वाज, विशाल राणा, डॉ. आदित्य पुरी, बी.के. शर्मा, उषा चौहान एवं कंचन शर्मा सहित अन्य मीडिया कर्मियों ने भागीदारी निभाई।



कार्यक्रम के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग की इंस्ट्रक्टर निर्मला ठाकुर व इना चौहान द्वारा प्रतिभागियों को सुदर्शन क्रिया, श्वास तकनीकों एवं आत्मज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।






कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने प्रसन्नचित्त होकर अपने अनुभव साझा किए और इसे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया।


मीडिया के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।












