रामपुर में पर्स स्नैचिंग का खुलासा, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी दबोचा

रामपुर/शिमला:- जिला शिमला के रामपुर में पर्स छीनने की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना रामपुर में दर्ज अभियोग संख्या 48/2026, दिनांक 28.04.2026, धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामले की जांच के दौरान आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) निवासी 54 वर्षीय श्रीमती गुंजन ने पुलिस थाना रामपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में मोबाइल फोन और नकद राशि मौजूद थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की तेज और प्रभावी कार्रवाई के चलते आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजवीर सिंह (46), निवासी गांव रून, डाकघर मुनीश बाहली, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

[post-views]