




टोनी देवी/हमीरपुर:- विकासखंड टोनी देवी के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र ब्लोह में आज श्रेष्ठा कुमारी मेमोरियल ट्रस्ट, की अध्यक्ष ललित जासवाल बलोह के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ALMSC मीटिंग डे के तहत बच्चों की माताओं के साथ एक जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही मदर्स डे भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।



ललित जासवाल ने बताया की मुख्य उद्देश्य माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और अच्छे संस्कारों के प्रति जागरूक करना है।





इस दौरान यह संदेश दिया गया कि मां ही बच्चे की पहली शिक्षक होती है, और उनके द्वारा डाली गई अच्छी आदतें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव बनती हैं। स्वस्थ और खुशहाल बच्चे ही राष्ट्र की सच्ची ताकत और गौरव होते हैं।


इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलमा देवी एवं सहायिका अनीता देवी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में बच्चों की माताओं—ममता, उर्मिला, सुमना देवी और शम्मी—ने सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही बच्चों में पारस, राघव, अर्जुन और अंशिका भी उपस्थित रहे।












