साँच को आंच नहीं, देशद्रोहियों पर दिए गए व्यान पर अनुराग ठाकुर को सुप्रीम राहत

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  पूर्व मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा देश के गद्दारों को लेकर दिए गए बयान पर सर्वोच्च न्यायालय ने अनुराग ठाकुर को क्लीन चिट दी है यह बात जिला भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है।

 

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने देशद्रोहीयो और देश हित में बात ना रखने वालों पर नारा दिया था कि देश के गद्दारों कड़ा सबक सिखाना चाहिए इस बात को लेकर कांग्रेस सरकार और देशद्रोही सोच रखने वालों ने आपत्ति जताकर अनुराग ठाकुर पर कैसे किया था।

जिसे सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों द्वारा खारिज कर क्लीन चिट दी गई जिससे आम जनमानस का न्याय प्रक्रिया पर विश्वास और मजबूत हो गया हैं प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि जहां कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों का न्याय प्रक्रिया पर कभी भी विश्वास नहीं रहा वहीं पर भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा न्यायालय और न्याय प्रक्रिया को सर्वोच्च स्थान दिया है।

 

 

सुप्रीम कोर्ट ने 30 अप्रैल, 2026 को भाजपा नेता अनुराग ठाकुर और परवेश साहिब सिंह वर्मा को 2020 के दिल्ली ‘घृणास्पद भाषण’ मामले में बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने वृंदा करात की एफआईआर दर्ज करने की याचिका को खारिज कर दिया।

 

विनोद ठाकुर ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमेशा देश हित और देश को ऊंचा रखने वाले बयान लगातार दिए हैं और अगर कोई देश के खिलाफ गलत बात रखता है गलत सोच रखता है देश को नीचा दिखाने का काम करता है तो उस सोच को कुचलने का काम भी अनुराग ठाकुर ने हमेशा किया है सर्वोच्च न्यायालय में मिली राहत इस बात का प्रमाण है।

 

 

[post-views]