




जबलपुर/मध्यप्रदेश:- मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित Bargi Dam में हुए क्रूज हादसे के दौरान एक बेहद भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने सभी को झकझोर दिया।

बचाव दल के अनुसार, मलबे से एक महिला का शव निकालते समय उन्हें काफी कठिनाई हुई, क्योंकि वह अपने बच्चे को सीने से कसकर लगाए हुए थी। बताया गया कि मां ने अपने करीब 4 साल के बेटे को इस तरह जकड़ रखा था कि दोनों को अलग करना मुश्किल हो रहा था।



इस दर्दनाक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि कैबिनेट मंत्री Rakesh Singh भी भावुक हो गए। हर किसी की आंखें नम हो गईं।





यह घटना एक बार फिर मां के अटूट प्रेम और ममता की गहराई को दर्शाती है, जहां अंतिम क्षण तक उसने अपने बच्चे का साथ नहीं छोड़ा।














