




बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर ने संदीप सांख्यान ने भाजपा और केंद्र सरकार पर कड़ा राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा है की चुनावी जीत की लालसी हुई भाजपा समर्थित केंद्र सरकार ने पश्चिमी बंगाल के चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद देशवासियों को शानदार तोहफा दे दिया है।
कमर्शियल गैस के दामों में वृद्धि का मतलब आम जनता की जेबों पर डाका: संदीप सांख्यान



कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक दम से करीब एक हजार रूपए की बढ़ोतरी कर सरकार ने न सिर्फ मंहगाई को और न्योता दिया है बल्कि देश के उन लाखों करोड़ों लोगों की रोजी रोटी पर भी लात मार दी है, जो ढाबे, रेहड़ी, ठेल्ले, फड़ी आदि लगाकर खाने पीने की चीजें गली-चैराहों पर बेचते हैं।





आम आदमी को अब यह चीजें उनकी जेब के मुताबिक नहीं मिल पाएंगी। प्रैस से अपना बयान सांझा करते हुए संदीप सांख्यान ने कहा कि आज भाजपा की पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भले ही सबको याद आ रही हो लेकिन अर्थव्यवस्था के नाम पर जो गला देश की जनता का घोटा जा रहा है, उस पर जबावदेही वाले केवल आत्ममुग्धता के दौर में जी रहे है।


जनता केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण चंहुमुखी यातना भुगतने के लिए विवश है। जनता को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर झूठे आंकड़े देकर भ्रमित किया जा रहा है।


लेकिन जमीनी हकीकत देखी जाए तो हजारों लोग बिना कमर्शियल गैस के लकड़ी के चूल्हे जलाकर अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए विवश हो रहे हैं। इन हालातों में लकड़ी की उपलब्धता को सभी जानते हैं। सिर्फ एक रसोई गैस सिलेंडर ही ऐसा विकल्प है जिससे लोग अपना स्वरोजगार


चला रहे थे। अब जब महंगी गैस खरीदी जाएगी तो इसका सीधा असर भी आम आदमी के जेब पर पड़ेगा। संदीप सांख्यान ने कहा कि इस सरकार की करनी और कथनी में दिन रात का अंतर है।
ये बोलते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हालातों से लग रहा है कि शीघ्र हीडीजल, पैट्रोल और घरेलू रसोई गैस के दाम भी बढ़ने वाले हैं।


जब पैट्रो पदार्थों के दाम बढ़ेंगे तो इसका सीधा असर रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली वस्तुओं पर पड़ेगा, मसलन आम आदमी का जीना और दूभर हो जाएगा।

संदीप सांख्यान ने कहा कि केंद्र सरकार जितने भी स्पष्टीकरण दे दें लेकिन एक बात तो तय है कि भाजपा की केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है और जनता को इनकी वास्तविकता का पत चल चुका है।





