




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नूरपुर में हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घटना के 24 घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है और वह सभी घायल यात्रियों एवं उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।
उन्होंने विशेष रूप से गंभीर रूप से घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की तथा प्रशासन से घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया।


गौरतलब है कि नूरपुर में 44 सवारियों से भरी एक निजी बस, जो चंबा से ऊना जा रही थी, ड्राइवर को हार्ट अटैक आने की वजह से पलट गई।





घटना में 24 गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है, और बाकी 20 लोगों का नूरपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है।














