




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- आदवन सपुत्र डा० हर्ष कालिया निवासी होरा नगर हमीरपुर का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर तथा नवोदय विद्यालय डूंगरी में हुआ है। आदवन ने सैनिक स्कूल की परीक्षा में सबसे ज्यादा 245 अंक प्राप्त किए हैं।
आदवन वर्तमान में हिम अकादमी स्कूल विकास नगर का विद्यार्थी है। स्कूल के प्रिंसिपल एवं स्टाफ ने आदवन को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आदवन हमारी पाठशाला का एक होनहार एवं मेधावी छात्र है।
आदवन के पिता डां हर्ष कालिया नगर परिषद के मनोनीत सदस्य (पार्षद) हैं तथा एक दंत चिकित्सक भी है। आदवन की माता डां आस्था भी एक दंत चिकित्सक हैं।

आदवन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा स्कूल के स्टाफ को दिया है। आदवन ने कहा कि उसे हमेशा अपने दादा पुरुषोतम कालिया एवं दादी संतोष कुमारी का मार्ग दर्शन मिलता रहता है।
आदवन अपनी कक्षा में हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त करता आ रहा है। वह एक होनहार एवं मेधावी छात्र है। ब उसकी इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है तथा उन्होंने आदवन के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


















