आगामी उपचुनाव में भाजपा लहराएगी अपनी जीत का परचम: राजेंद्र राणा

सुजानपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   सुजानपुर में भाजपा किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, एस सी मोर्चा, और ओबीसी मोर्चा की परिचय बैठक का आयोजन किया। यह बैठक पार्टी के कार्यालय में संपन्न हुई जहां मुख्य रूप से पूर्व विधायक और सुजानपुर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने मौजूद रहे। बैठक में आने वाले उप चुनाव 2024 के बारे में रणनीति तय की गई और विभिन्न अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
आगामी उपचुनावों के चलते क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम होने हैं जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से भी गहन विचार विमर्श किया गया।
बैठक में चल रही वार्ता के दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने जनता के भी सपनों को तोड़ा है और आम आदमी की जरूरत को महसूस करने की आवश्यकता नहीं समझी जिसके चलते प्रदेश और विभिन्न क्षेत्रों का विकास न केवल रुक गया है बल्कि पिछड़ भी रहे हैं। इस संदर्भ में राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रगति और विकास को सुजानपुर में डबल इंजन की रफ्तार से बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और हर तरह के जन संवाद का हिस्सा हम बनेंगे ताकि आगामी उपचुनाव में भाजपा अपनी जीत का परचम लहरा सके।
इस बैठक में विभिन्न कार्यकर्ताओं सहित भाजपा के मुख्य पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष विक्रम राणा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल काकू, सुजानपुर किसान मोर्चा के अध्यक्ष पीसी चौहान, महिला मोर्चा के अध्यक्ष सरोज ठाकुर, एस सी मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ मण्डल महामंत्री अनिल कौशल, जगन कटोच, विनोद ठाकुर, इंस्पेक्टर प्यार चंद, और मण्डल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर भी उपस्थित रहे।
[post-views]