




ऊना:- हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अपनी शादी से महज 72 घंटे पहले एक मुस्लिम शख्स के साथ भागी युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
आरोपी शादीशुदा लतीफ मोहम्मद के साथ युवती रात को घर से भाग गई थी और दोनों को अब ऊना जिले की अंब पुलिस ने लुधियाना कोर्ट से पकड़ा है।



दोनों निकाह की तैयारी में थे और कोर्ट में अर्जी दी थी.दरअसल, ऊना जिले के अंब के एक गांव से शादी से तीन दिन पहले युवती गायब हो गई थी. युवती को लतीफ मोहम्मद ने अपने प्यार के जाल में फंसाया था और फिर दोनों घर से भाग गए.





आरोपी पहले से ही शादीशुदा है.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में एसआईटी टीम बनाई गई थी और उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सोमवार रात तीन बजे के आसपास एक बोलेरो गाड़ी स्पॉट हुई. इसी सुराग और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस की टीम ने पंजाब पुलिस से सहयोग लेते हुए लुधियाना कोर्ट में पुलिस पहुंची और फिर दोनों को धर लिया. बताया जा रहा है कि लड़की और आरोपी ने कोर्ट में शादी के लिए अर्जी दी थी.आरोपी का पत्नी से विवाद चल रहा है


गुरुवार को घटना को लेकर अंब थाने के बाहर हंगामा भी देखने को मिला था. पुलिस टीम युवती और आरोपी को लेकर अंब थाना पहुंची तो वहां दो पक्षों के लोग जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस दौरान आरोपी और उसकी पत्नी के परिजन आपस में भिड़ गए थे.


बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पत्नी ने भी गगरेट थाने में घरेलू हिंसा और प्रताड़ना की शिकायत दी है. उधर, इस मामले में पुलिस ने युवती को मेडिकल के बाद परिजनों को सौंप दिया और अब शुक्रवार को लड़की को कोर्ट में पेश किया जाएगा और बयान दर्ज किए जाएंगे.
मई को होनी थी शादी


गौर रहे कि युवती की शादी सात मई को होनी थी. इस दौरान पांच मई को घर में शादी की रस्मे चल रही थी और रात को युवती गायब हो गई. इसके बाद युवक और युवती के घर में शादी की तैयारियां रोक दी गई थी।

गौर रहे कि युवती को खोजने वाली पुलिस की एसआईटी टीम में एसआई संजीव कुमार, एएसआई सुनील डढवाल, कांस्टेबल नीतीश डढवाल और महिला पुलिस रजनी शमिल थे.





