द मैग्नेट स्कूल में अंतर सदनीय अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

 हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में अंतर सदनीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूल के चारों सदन अरावली, नीलगिरि, शिवालिक, उदयगिरि सदन के लड़कों एवं लड़कियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सिक्का उछालकर टॉस किया गया। मैदान कबड्डी-2 के स्वर और दर्शकों की तालियों ने गूँज उठा। नीलगिरि सदन के लड़कों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और शिवालिक सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों में नीलगिरि सदन में प्रथम स्थान प्राप्त किया और उदयगिरि सदन में द्वितीय स्थान हासिल किया। निर्णायक की भूमिका में स्कूल के शारीरिक शिक्षक होशियार सिंह एवं शिक्षिका अमिता वर्मन रहे।

खेल है जरूरी स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि हमें अनुशासन और टीम वर्क की सीख भी देते हैं। कबड्डी हमारी मिट्टी का खेल है और इसे स्तर पर खेलते देखना गर्व की बात है।

बच्चों के चहुमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय समय-समय पर इस तरह की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

प्रधानाचार्य जी ने सभी प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य खिलाड़ियों को कबड्डी के बुनियादी कौशल का प्रशिक्षण देना है।

[post-views]