




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में 8 मई, 2026 को आयोजित इंटर-हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

पूरे विद्यालय परिसर में जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। बालक वर्ग में बोस हाउस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भाभा हाउस को पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की।



वहीं बालिका वर्ग में रमन हाउस ने बेहतरीन तालमेल और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए भाभा हाउस पर विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क, समर्पण और खेल के प्रति अपने जुनून का उत्कृष्ट परिचय दिया।






दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर मैचों को और अधिक रोमांचक बना दिया।



इस अवसर पर विद्यालय उप-प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।



विद्यालय प्रशासन एवं खेल विभाग ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











