




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- एडवोकेट सुरेश कुमार ने चमनेड वार्ड से बतौर आजाद उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल किया l उल्लेखनीय है कि सुरेश कुमार छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हुए और हमीरपुर महाविद्यालय में अध्यक्ष निर्वाचित हुए l

शिक्षा के दौरान सुरेश कुमार हमेशा छात्रों के अधिकारों और समस्याओं को हल करवाने के लिए सक्रिय रहे और उन्हीं प्रयासों के चलते सुरेश कुमार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में एस एफ आई के अध्यक्ष भी रहे l



सुरेश कुमार शिक्षा पूरी करने के बाद वकालत के साथ लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए भी हमेशा तत्पर और सक्रिय रहे l जिला भर के लोगों विशेष कर मजदूरों की समस्याओं मनरेगा और श्रमिक कल्याण बोर्ड की समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्ष में सबसे आगे रहे हैं l





नौजवानों के समक्ष बेरोजगारी की समस्याओं और अनिश्चित काल के लिए रोजगार आदि से भरी परेशान हैं l जिनकी आवाज़ सुरेश कुमार हमेशा आगे बढ़ कर उठाते रहे l


स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में सुरेश कुमार लड़ाई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और ज़न सहयोग से स्मार्ट मीटर लगाये जाने के काम पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है l


युवाओं में बढ़ते नशे के खिलाफ भी आवाज़ उठाने का प्रयास सुरेश कुमार करते रहे हैं और ज़न सहयोग के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का प्रयास लगातार कर रहे हैं और भी इन प्रयासों को और आगे ले जाने के लिए चमनेड वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं और आज उसी के लिए नामांकन किया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और चुनाव में सुरेश कुमार को मदद करने का संकल्प लिया l


सुरेश कुमार एडवोकेट जिला परिषद उम्मीदवार वार्ड नंबर- 7 चमनेड! 7018856611








