




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला हमीरपुर के सुजानपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का गहन निरीक्षण किया गया।

सुजानपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांच तेज



निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से Area of Concern के 8 Standards पर फोकस किया गया, जिनमें मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, रिकॉर्ड प्रबंधन, दवा उपलब्धता, उपचार व्यवस्था, रोगी अधिकार एवं सेवा गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की गई।






इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटलैंडर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मोनिका, आँचल, नेहा, वैशाली, डिंपल, फीमेल हेल्थ सुपरवाइजर वंशाला रंगड़ा, स्टाफ नर्स प्रवीण कुमारी, फार्मासिस्ट अधिकारी सुनीता, डेंटल मेडिकल ऑफिसर डॉ. निखिल तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ. पल्लवी की उपस्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।



राज्य स्तरीय NQAS असेसर डॉ. घनश्याम, डॉ. कुलदीप एवं डॉ. डोगरा ने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं एवं उपचार प्रणाली का गहन आकलन किया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड प्रबंधन एवं मरीज संतुष्टि पर भी विशेष ध्यान दिया गया।



विशेषज्ञों ने क्या कहा…?


राज्य स्तरीय NQAS असेसर डॉ. घनश्याम एवं डॉ. कुलदीप ने कहा—

“गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही जनता के विश्वास की सबसे बड़ी पहचान हैं।”



निरीक्षण के छठे दिवस आयुष्मान आरोग्य मंदिर खेरी का भी मूल्यांकन किया गया, जहां सेवा गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की गई।


टीम का हुआ सम्मान

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने NQAS टीम का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए।
निरीक्षण में रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला NQAS कंसल्टेंट डॉ. आशीष, NQAS स्टेट असेसर डॉ. डोगरा, CHO रितिका, दीपिका, BPM अंकुश, STS अजय, आशा वर्कर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

विशेष:-
स्वास्थ्य विभाग का यह निरीक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और आम जनता का भरोसा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।




