




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल मनसुई भोटा में मात्र दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन मनजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस उपलक्ष्य पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के सचिव कुलबीर सिंह जी ने बच्चों तथा अभिभावकों को को बधाई दी। इस कार्यक्रम में छात्रों ने वीभिन्न मनोरंजक क्रियाओं से सबका मन मोह लिया।



अभिभावकों ने भी मनोरंजक खेलों में भाग लिया। इस कार्य क्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अपनी माता को समर्पित एक नृत्य पेश किया। इस कार्यक्रम में सभी माताओं के लिए वीभिन्न प्रतियोगताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 25 बच्चों की माताओं ने प्रतिभाग लिया।





मातृ दिवस को सब लोगों ने धूमधाम से मनाया । स्कूल प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन मनजीत सिंह ने सभी बच्चों को चॉकलेट आवंटित किए ।


अभिवावक भी इस तरह के क्रिया कलापों में भाग लेकर आनंदित हुए। स्कूल मुख्य अध्यापक संतोष कुमार ने कहा की मां बच्चे के जीवन में प्रथम गुरु होती है।


इस उपलक्ष्य पर स्कूल के सभी छात्र अभिभावक और संपूर्ण स्टाफ अपस्थित रहा।










