बिना ड्यूटी के भी लगती रही: हाजिरी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में हाजिरी फर्जीवाड़ा: बिना ड्यूटी के भी लगती रही हाजिरी, 15 दिन तक लगती रही उपस्थिति।

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग और हमीरपुर स्थित डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक फर्जीवाड़ा सामने आया है।

एक महिला लैब तकनीशियन 6 अप्रैल को जॉइनिंग के बाद ड्यूटी पर नहीं पहुंची, लेकिन 21 अप्रैल तक उसकी हाजिरी रजिस्टर में लगती रही।

 

मामले की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

[post-views]