




मंडी/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने पिता पर डंडे से हमला कर दिया।

हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मामला बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र के संगौढ़ गांव का है।


पीड़ित Mast Ram ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में आयोजित एक मुंडन समारोह में शामिल होने गए थे।





इसी दौरान उनका बेटा Duni Chand वहां पहुंचा और आंगन में पड़े डंडे से उन पर हमला कर दिया।


आरोपी लंबे समय से जमीन में हिस्सा और नई कार को लेकर पिता से विवाद कर रहा था।












