विद्युत विभाग के एसडीओ राजेश धीमान ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल

भोटा/हमीरपुर:-  हमीरपुर जिला के बड़सर डिवीजन अंतर्गत भोटा विद्युत विभाग के एसडीओ राजेश धीमान ने गांव भगेटू में अपने कार्य से यह साबित कर दिया कि सच्चा अधिकारी वही होता है, जो केवल दफ्तर तक सीमित न रहकर जनता और अपनी टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करे।

जहाँ आज अधिकांश लोग केवल निर्देश देने तक सीमित रहते हैं, वहीं एसडीओ राजेश धीमान ने स्वयं पोल पर चढ़कर कार्य किया और एक आम विद्युत कर्मचारी की तरह पूरी मेहनत, लगन और जिम्मेदारी के साथ मैदान में डटे रहे।

उनकी यह कार्यशैली न केवल विभागीय कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी, बल्कि आम जनता के बीच भी सेवा भावना और जिम्मेदारी का संदेश देने में सफल रही। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि नेतृत्व केवल आदेश देने से नहीं, बल्कि स्वयं आगे बढ़कर कार्य करने से स्थापित होता है।

राजेश धीमान की सेवा भावना, टीमवर्क और अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण वास्तव में सराहनीय है। ऐसे कर्मठ और जमीनी अधिकारी किसी भी विभाग की पहचान और समाज के लिए प्रेरणा होते हैं।

पूरा क्षेत्र आज उनके इस जज्बे, मेहनत और मानवता को दिल से सलाम कर रहा है।

[post-views]