




हमीरपुर(सुजानपुर)/विवेकानंद वशिष्ठ :- सुजानपुर में आयोजित कांग्रेस चिंतन कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित कांग्रेस पार्टी के नेता खाली कुर्सियों के आगे भाषण देकर निकल लिए यह बात सुजानपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा महासचिव अनिल कौशल जगन कठोच ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं ।



सुजानपुर कांग्रेस के चिंतन कार्यक्रम से लोगों ने बनाई दूरी





उन्होंने कहा कि सुजानपुर कांग्रेस द्वारा आयोजित कांग्रेस चिंतन कार्यक्रम में उस समय हास्यपद माहौल बना जब मंच पर विराजमान कांग्रेस के बड़े नेता खाली कुर्सियों के आगे ही भाषण देकर नौ दो ग्यारह हो गए भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह वीडियो कांग्रेस के चिंतन कार्यक्रम के हैं।



जिसमें मंच पर हिमाचल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार कांगड़ा बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सुजानपुर ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित तमाम तमाम लोग मौजूद थे


और यह लोग बारि बारि-अपना वक्तव्य जनता के सामने रख रहे थे लेकिन इस दौरान जब मंच पर एक महिला नेत्री भाषण कर रही थी वर्तमान बड़े नेता मंच पर विराजमान थे तो उस समय पंडाल में लगाई गई अधिकतर कुर्सीया खाली थी कुर्सी खाली देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार से लोग कितने दुखी हैं लोग कांग्रेस के कार्यक्रम में आना नहीं चाहते जबरदस्ती उन्हें लाया जा रहा है लेकिन उसके बावजूद लोग कार्यक्रम में बैठना पसंद नहीं करते,







