




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भोरंज के डूहका गांव में बुजुर्ग महिला के कान से सोनी की बाली चोरी के मामले में पुलिस ने पांच घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
महिला के कान से सोनी की बाली चोरी, पुलिस ने 5 घंटे के भीतर किया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार



आरोपी की पहचान जोराबर और पन्ना के रूप में हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। दोनों ही कबाड़ का काम करते हैं।





जोराबर को जाहू से गिरफ्तार किया है, जबकि पन्न सीर खड्ड में छिपा था। आरोपियों ने पट्टा में एक ज्वैलर को कान की बाली 20 हजार रुपये में बेच दी थी।


पुलिस ने बाली भी बरामद की ली। पुलिस आरोपियों से पूछताल कर रही है।


भोरंज टीम ने पेश की मिसाल, जागरूक नागरिक बनें और पुलिस का सहयोग करें










