बागी नेता कितने में बिके, क्यों बिके बात समझ से परे : कुलदीप पठानिया

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस के जिन नेताओं के कारण प्रदेश मे उप चुनावों की स्थिति पैदा हुई है उन्हें हमीरपुर की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इन तमाम बागी नेताओं की षड्यंत्र के तहत भाजपा ने खरीदोफरोख्त की है।

 

 

लेकिन बागी नेता कितने मे बिके, क्यों बिके यह बात समझ से परे है। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू आम परिवार से निकल कर यहाँ तक पंहुचे है तभी कुर्सी पर बैठने से पूर्व ही उन्होंने प्रदेश के अनाथ व वेसहारा बच्चों के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए उनके पालन पोषण का जिमा लिया।

 

 

आर्थिक तंगी के बाबजूद कर्मचारियों को ओपीएस दिया। आपदा में बेघर हुए हजारों परिवारों के लिए 4500 करोड़ का राष्ट्र पैकेज देते हुए उन्हें आशियाना दिया, महिलाओं को 1500 रूपये की सम्मान निधि शुरू की।

 

हर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सार्थक कदम उठाये लेकिन कांग्रेस के 6 विधायकों ने अपना ईमान बेचकर उन्हें कुर्सी से हटाने का जो षड्यंत्र रचा मुख्यमंत्री ने उसका भी मुंहतोड़ जबाब इन नेताओं को दिया है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदारी से अपने वायदों को निभाते हुए प्रदेश हित मे कार्य कर रही है अब जनता की बारी है कि उपचुनावों मे इन विश्वासघातियों को कैसे सबक सीखना है।

[post-views]