10 दिनों में तीसरी बार डीज़ल पेट्रोल के दाम बढ़े:  संदीप सांख्यान

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि दस दिनों में तीसरी बार डीज़ल और पेट्रोल के दाम बढा दिए गए हैं, ऐसे में महगाई आम जनता पर बढ़ गई है।

डीज़ल पेट्रोल के दाम वृद्धि से महंगाई बढ़ गई है: संदीप सांख्यान 

सन्दीप सांख्यान ने कहा कि यह देश आर्थिक तानाशाही के दौर से गुज़र रहा है और यह आर्थिक तानाशाही जबरन जनता और केंद्र की मोदी सरकार थोप रही है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अपने सबसे बुरे दिनों से गुजरने वाली है इसकी चेतावनी केंद्रीय रिज़र्व बैंक भी दे चुका है और ऊपर से देश मे महगाई का बढ़ना यह देश मे चल रहे आर्थिक कुप्रबंधन का नतीजा है।

जनता पर महंगाई की मार, वाह रे मोदी सरकार… संदीप सांख्यान

संदीप सांख्यान ने कहा कि कॉमर्शियल एल पी जी गैस के दामों में वृद्धि से ढाबे और रेस्टोरेंट और ग्राहक दुखी हैं और डीजल पेट्रोल के दामों में वृद्धि से आम जनता महगाई से त्रस्त है।

 

संदीप सांख्यान ने कहा कभी अच्छे दिनों की बात करने वाली भाजपा, कभी स्वर्णिम काल तो कभी अमृत काल की बात करने वाली भाजपा आज महगाई को हथियार बना कर आम जनता का खून चूसने पर उतारू हो चुकी है।

 

सन्दीप सांख्यान ने कहा कि देश में यही हालात चलते रहे और देश मे देश भक्ति का झूठा नैरेटिव गढ़ने वाली केंद्र सरकार को देश को ही न बेचना पड़ जाए।

 

संदीप सांख्यान ने केंद्र की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कोई एक वादा तो बता दें जो इन्होंने पूरा किया है।

 

[post-views]