दि उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक एस के कौड़ा की अध्यक्षता में हुई संपन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक आज दिनांक 22-5- 2026 को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस के कौड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया ।

 

सर्वप्रथम बैठक में संगठन के कुछ माननीय सदस्यों ने मांग की, कि तिपहिया वाहनों के चालक उपभोक्ताओं से निर्धारित दरों से अधिक पैसे वसूल कर रहे हैं, जबकि इस बारे स्पष्ट आदेश हैं कि निर्धारित दरों पर ही उपभोक्ताओं से राशि वसूल की जाए ।

 

आरटीओ हमीरपुर इस बारे हो औचक निरीक्षण करके उचित कार्यवाही अमल में लाएं या चालकों की बैठक बुलाकर आदेशों की अनुपालना हेतु उन्हें आदेश दिए जाएं ।

 

जिला हमीरपुर व शहर हमीरपुर में आवारा कुत्तों द्वारा फैलाए गए आंतक व शहर की स्ट्रीट लाइटें जो खराब पड़ी है उनकी तुरंत मुरम्मत वारे संगठन का एक शिष्टमंडल आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर से उनके कार्यालय में मिला तथा उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया ।

 

आयुक्त महोदय ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इन मांगों पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
संगठन के कुछ माननीय सदस्यों ने अवगत करवाया कि तहसील प्रांगण में बैठे हुए अरजनवीसो व लोक मित्र केंद्रो के संचालक शपथपत्र व प्रार्थना पत्र के निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूल कर रहे हैं, एस डी एम,हमीरपुर व तहसीलदार, हमीरपुर इन विषयों पर आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें ताकि जिला के गरीब,अनपढ़ लोगों का शोषण ना हो ।

संगठन के ध्यान में कुछ उपभोक्ताओं ने यह बात बताई कि हमीरपुर शहर व जिला के अन्य स्थानों पर माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए 10:00 बजे के उपरांत भी विभिन्न समारोहों में डी जे बड़े जोर-जोर से बजाते हैं जिससे ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ बुजुर्ग व रोगी परेशान होते हैं इस विषय पर उपायुक्त महोदय हमीरपुर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने की कृपा करें ।

 

संगठन के सदस्यों ने यह मांग उठाई कि जिला में एक पशुओं की पॉलीक्लिनिक स्थापित की जाए क्योंकि लोग अपने-अपने पशुओं को भिन्न-भिन्न टेस्ट करवाने के लिए पालमपुर जाते हैं जिससे उन्हें आर्थिक एवं शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ती है ।

 

उप निदेशक, पशुपालन विभाग हमीरपुर शीघ्र संज्ञान लेकर पशुओं की पॉलीक्लिनिक प्रयोगशाला स्थापित करके उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करें ।

 

संगठन के सदस्यों ने इस बात पर चिंता प्रकट की बिजली विभाग स्मार्ट मीटर अपनी मर्जी से लगा रहे हैं जबकि मकान मालिक को इस बारे विभाग धमकी दे रहा है कि यदि आपने स्मार्ट मीटर नहीं लगवाए तो आपकी बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा । संगठन यह भी मांग करता है कि जहां-जहां स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं उन्हें ऑफलाइन विल उपलब्ध करवाए जाएं ।

 

कुछ सदस्यों ने यह मांग उठाई कि जिला में कुछ पंचायतें हाउस टैक्स कुछ परिवारों से नहीं ले रहे हैं तथा स्वच्छता के नाम पर 120 रुपए प्रति परिवार ले रहे हैं जो की जोर जबरदस्ती से नहीं लेने चाहिए क्योंकि वह घर-घर जाकर के कूड़ा करकट नहीं उठा रहे हैं । और ना ही कचरे के लिए डस्टबिन उपलब्ध करवा रहे हैं ।

 

इस अवसर पर युद्ध वीर पठानिया,के सी गौतम, हेमराज शर्मा,ओ पी नंदा, गोपाल शर्मा, सुरेश चंद, शंभू राम जसवाल, अशोक कुमार सोनी, ठाकुर रणजीत सिंह, डॉक्टर आर सी चागरा, कमलेश चंद कतना, के एस राठौर,भागमल गुलेरिया, हेमराज शर्मा तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।
मनोहर लाल कानूनगो, महासचिव

[post-views]