हिम अकादमी स्कूल के विद्यार्थियों ने SOF ओलंपियाड में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के विद्यार्थियों ने SOF इंटरनेशनल सोशल स्टडीज़ ओलंपियाड (ISSO) तथा इंटरनेशनल कंप्यूटर साइंस ओलंपियाड (ICSO) 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन, गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस तथा जोनल ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

 

आज प्रार्थना सभा में विद्यालय हेड मास्टर श्रीमती कंचन लखनपाल, कोऑर्डिनेटर  मनीषा मरवाह तथा सभी विषय अध्यापकों द्वारा इन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की उपलब्धियों से गौरवान्वित दिखाई दिया।SOF इंटरनेशनल सोशल स्टडीज़ ओलंपियाड (ISSO) में गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आरव शर्मा, चिन्मय चौधरी, नमन जैन, अगस्त्य शर्मा, क्षितिज ठाकुर, करुल, अंशिका नंदन, , अद्वैत राणा ।

 

गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अवनी शर्मा, आरुष गर्ग, शिवांश कटोच, आद्वन कालिया, अभिजय डोगरा, आरुष कुमार,अवनी शर्मा श्रेया शर्मा, निवेदिता शुक्ला, रिजुल वर्मा, भाव्यता जारियाल, शहर शर्मा, आरव शर्मा तथा सभ्य महाजन।

 

इसके साथ ही जोनल ब्रॉन्ज मेडल अंशिका नंदन ने हासिल किया।गौर तलब है कि SOF इंटरनेशनल कंप्यूटर साइंस ओलंपियाड (ICSO) में गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अव्यान शर्मा, आद्विक शर्मा, अवनि शर्मा, श्रेया शर्मा तथा सभ्या महाजन व गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में वेदांश गौतम, अभाव शर्मा, सव्य ठाकुर, सुकृति कपिल, चिन्मय चौधरी, क्षितिज ठाकुर, आयान भारद्वाज तथा मयंक शर्मा रहे ।

 

विद्यालय प्रशासन ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।

 

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से ही इस प्रकार की उपलब्धियाँ संभव हो पाती हैं। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

[post-views]