




हिमाचल/हमीरपुर :- केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में ‘ सुव्यवस्थितमतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम’ के अंतर्गतमतदाता साक्षरता अभियान को ध्यान में रखते हुए मतदान केप्रति जागरूकता लेने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजनकिया गया |
प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं और कक्षा नवीं केबच्चों ने भाग लिया | सभी छात्रों ने इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर भाग लिया | विद्यालय में कलानुमा माहौल था और सभीछात्रों ने सुंदर कलाकृतियां बनाई | प्रतियोगिता के विषयमतदान ,मतदान का महत्व ,मतदान कैसा होना चाहिए आदि रहे| विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने छात्रों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना कीतथा बच्चों को मतदान के बारे में जानकारी देते हुए मतदान कामहत्व बताया और कहा कि सभी बच्चे अपने क्षेत्र के ज्यादा सेज्यादा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें |
कला शिक्षककमल किशोर ने बताया इस सप्ताह मतदान से सम्बंधितविभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा ताकि बच्चोंको ज्यादा से ज्यादा मतदान के प्रति जानकारी मिले और वेआसपास के लोगों को मतदान की जानकारी से अवगत करासकें



















