मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बलोह के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- विकासखंड टोनी देवी के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र बलोह (2) में श्रेष्ठा कुमारी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बलोह के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया गया।


कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच भी की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर एवं शुगर टेस्ट किए गए। लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस जागरूकता अभियान में सी एच ओ नैंसी, दीपशिखा चंदेल, आशा वर्कर ममता, आंगनवाड़ी वर्कर नीलम, सहायिका अनीता तथा ललिता जसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गांव की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और भविष्य में स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। उपस्थित महिलाओं ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए बेहद लाभकारी बताया।

[post-views]