समुद्री जहाज में गैस रिसाव से युवक की मौत

सुजानपुर/हमीरपुर:- वीर भूमि हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर विधानसभा सुजानपुर ग्राम पंचायत लंबरी के तहत अस्थोथा गांव के 26 वर्षीय युवक साहिल की समुद्री जहाज में गैस रिसाव के कारण हादसे में मौत हो गई। युवक थाइलैंड में मर्चेंट नेवी में सेवाएं दे रहा था।

थाइलैंड में मर्चेंट नेवी में सेवाएं दे रहे थे साहिल आज होगा अंतिम संस्कार

साहिल करीब छह महीने पहले उज्ज्वल भविष्य के सपने सजाकर नौकरी के लिए गया था। साहिल के परिजन बेटे की शादी का प्लान बना रहे थे, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

मृतक का रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों के अनुसार 15 दिन पूर्व गैस रिसाव होने के कारण उन्हें बेटे की मौत का पता चला था।

साहिल के पिता देशराज कारोबारी, माता कमलेश गृहिणी और छोटा भाई मलेशिया में मर्चेंट नेवी में सेवाएं दे रहा है।

 

लंबरी पंचायत के पूर्व उपप्रधान संजीव ने बताया कि समुद्री जहाज पर जहरीली गैस के रिसाव से यह हादसा पेश आया है। मृतक का शव दिल्ली पहुंच गया है।

 

रविवार को अंतिम संस्कार होगा। उन्होंने प्रशासन से परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।

[post-views]