डी.डी.यू. बी. एड. कॉलेज मैहरे में खेलों का रोमांच

हमीरपुर(मैहरे)/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   डी. डी. यू. बी. एड कॉलेज मैहरे में  प्रशिक्षु स्पोटर्स मीट का आयोजन किया गया। दूसरे और चौथे सत्र के प्रशिक्षु  छात्र – छाताओं ने बढ़-चढ़‌कर  इस  स्पोर्टस मीर में हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं इस अवसर पर विभिन्ना खेलो  का आयोजन किया गया। थ्रेड़ नीडल रेस चतुर्थ सत्र की अम्बिका शर्मा। लेमन स्पून  रेस में चतुर्थ सत्र की साक्षी और  रस्साकशी में चतुर्थ सत्र के प्रशिक्षु छात्र और दूसरे सत्र की प्रशिक्षु छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
 वाटर फीलिंग विद स्पून में दूसरे सत्र के मनीब, थ्री लेग रेस में दूसरे सत्र की। मंगला और प्रियंका की जोडी ने, केंडल बर्निंग में दूसरे सत्र की अक्षिता ने प्रथम स्थान पाया।
क्रिकेट विद् फुटबॉल में चतुर्थ सत्र के प्रशिक्षु छात्रों ने दूसरे सत्र के छात्रों को मात दी। सेक रेस में चौथे सत्र के विक्रम प्रथम रहे।
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ सीमा शर्मा  द्वारा खेलों का महत्व बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। खेलों के सफल आयोजन पर उन्होंने छात्र व छात्रओं को शावासी दी। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक और प्राध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहें।
[post-views]