



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के विद्यार्थियों ने अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 एवं अंडर-16 वर्ग की ओपन डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शनकरते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं मेंउत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुल 81 पदक अपने नाम किए। अंडर-10 छात्रा वर्ग में अन्वीठाकुर ने हर्डल रिले में रजत पदक तथा 30 मीटर दौड़ एवं ब्रॉड जंप में कांस्य पदकप्राप्त किया।



त्रिशिका ने ब्रॉड जंप में स्वर्ण एवं हर्डल रिले में कांस्य पदक जीता।अलिशा ने थ्रो बॉल तथा हर्डल रिले में रजत पदक प्राप्त किए। वहीं वरदान्या नेअंडरहैंड बॉल थ्रो में स्वर्ण, अवनि राणा ने ब्रॉड जंप में रजत तथा अनाया चौहान नेअंडरहैंड बॉल थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया।






काइना, शनाया शर्मा, प्रिशा, आदृतिएवं शिवान्यु ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। अंडर-10 छात्र वर्ग मेंरिवांश ने हर्डल रिले में स्वर्ण, ब्रॉड जंप में रजत तथा 30 मीटर दौड़ में कांस्य पदकजीता। जेश ने हर्डल रिले में स्वर्ण एवं ब्रॉड जंप में कांस्य पदक प्राप्त किया।


तमिक्ष नेहर्डल रिले एवं अंडरहैंड बॉल थ्रो में रजत पदक जीते। स्टैंजिन जॉर्डन एवं आरुष नेहर्डल रिले में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। आनिल, शिवाय गुलरिया एवं प्रेयांश ने रजततथा आद्विक चौहान, अक्षांश, आरव राणा एवं देविक शर्मा ने कांस्य पदक जीतकरविद्यालय का गौरव बढ़ाया।



अंडर-8 छात्रा वर्ग में प्रिशा ने 30 मीटर दौड़ में स्वर्ण तथालेमन एंड स्पून रेस एवं हर्डल रिले में रजत पदक जीते। शिवांगी ने बुक बैलेंसिंग रेस मेंस्वर्ण एवं हर्डल रिले में रजत पदक प्राप्त किया। आश्वी ने बुक बैलेंसिंग में रजत पदकहासिल किया।


अमान्या एवं अलिना ने हर्डल रिले में रजत पदक प्राप्त किए। ईवा नेहर्डल रिले में स्वर्ण तथा 30 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। एना ने हर्डल रिले में स्वर्णएवं 30 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।

शोबिता ने बुक बैलेंसिंग, लेमन एंडस्पून रेस एवं हर्डल रिले में स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की।
अंडर-8 छात्र वर्ग में वेदांत ने लेमन एंड स्पून रेस में रजत तथा हर्डल रिले में कांस्यपदक प्राप्त किया। स्मार्थ ने बुक बैलेंसिंग रेस में रजत एवं हर्डल रिले में कांस्य पदकजीता। मोक्ष ने 30 मीटर दौड़ में स्वर्ण तथा हर्डल रिले में कांस्य पदक हासिल किया।
श्रिजय ने हर्डल रिले में कांस्य पदक प्राप्त किया। वियांश ने बुक बैलेंसिंग रेस मेंकांस्य तथा अध्यान ने बुक बैलेंसिंग रेस में रजत पदक प्राप्त किया।अंडर-12 छात्रावर्ग में अन्वी ठाकुर ने 60 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप एवं हर्डल रिले में स्वर्ण पदक जीतकरशानदार प्रदर्शन किया। आराध्या ने हर्डल रिले में स्वर्ण, ब्रॉड जंप में रजत तथा 60 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। याशिका एवं आद्विका ने हर्डल रिले में स्वर्णपदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

अंडर-12 छात्र वर्ग में क्षितिज, दीपांशु, रेयांश एवं रितुल ने हर्डल रिले में स्वर्ण पदकप्राप्त किए, जबकि दोरजय, प्रत्युष, जिगताल एवं भावेश ने कांस्य पदक जीतकरविद्यालय का गौरव बढ़ाया। अंडर-14 एवं अंडर-16 वर्ग में भी विद्यालय के खिलाड़ियोंने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग में सेजल ने 600 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्तकिया। अहाना ठाकुर ने लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता। प्रियांशी विशिष्ट ने अंडर-14 लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक तथा धृति राणा ने शॉट पुट में रजत पदक प्राप्त किया। रुद्रप्रिया ने 600 मीटर एवं 60 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
छात्र वर्ग में ताशी ने शॉट पुट में कांस्य पदक प्राप्त किया। आरव ठाकुर ने अंडर-14 लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक जीता, जबकि सोहम सिंह ने अंडर-14 व 600 मीटर दौड़ मेंकांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रार्थनासभा में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की हेडमास्टर श्रीमती कंचनलखनपाल तथा श्रीमती मनीषा मारवाह ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनकीउपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनतएवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को इसशानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

















