



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कल संपन्न हुए पंचायत चुनावों में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की 10 पंचायतों में लगभग 70 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधि कांग्रेस समर्थित एवं कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हुए चुनकर आए हैं, जो प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu के नेतृत्व में चल रही व्यवस्था परिवर्तन एवं विकास की राजनीति पर जनता की मुहर को दर्शाता है।

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में लिए जा रहे फैसलों और विकास कार्यों पर लोगों ने अपना विश्वास जताया है।



उन्होंने कहा कि यह जीत केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नहीं बल्कि आम जनता की जीत है, जिन्होंने सकारात्मक राजनीति और विकास के एजेंडे को समर्थन दिया है।






उन्होंने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता, मातृशक्ति, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद कांग्रेस परिवार को मिलता रहेगा।


उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इसी प्रकार कांग्रेस विचारधारा से जुड़े प्रतिनिधियों को अपना समर्थन और आशीर्वाद देते रहें ताकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा सके।























