



शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजधानी शिमला में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी (RDP) द्वारा आम जनता के बीच “लॉलीपॉप वितरण अभियान” चलाकर भाजपा सरकार के झूठे वादों और जनता को दिए गए राजनीतिक धोखों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

यह अभियान राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज शर्मा जी, जिला कार्यकारिणी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बसों, सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में लोगों को प्रतीकात्मक रूप से लॉलीपॉप बांटे गए।



RDP नेताओं ने कहा कि ये वही “लॉलीपॉप” हैं जो पिछले 14 वर्षों से भाजपा सरकार देश और हिमाचल की जनता को दिखाती आ रही है।






भाजपा के “लॉलीपॉप वादों” की लंबी सूची



हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई जहाज में बैठाने का सपना



पेट्रोल-डीजल सस्ता करने का वादा


विदेशों से काला धन लाकर हर खाते में 15 लाख रुपये डालने का दावा
हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा
किसानों की आय दोगुनी करने की बात
भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना

विश्व गुरु बनाने के बड़े-बड़े भाषण
सनातन और हिंदुत्व के नाम पर राजनीति
गौमाता की रक्षा के नाम पर वोट, लेकिन आज गौमाता को कटवाने और उम्र सीमा तय करने के आदेश
14 वर्षों बाद भी हिमाचल में सनातन बोर्ड का गठन नहीं
युवाओं को रोजगार नहीं, बल्कि बेरोजगारी और पलायन
महंगाई चरम पर, लेकिन जनता को केवल भाषण और जुमले
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने वर्षों तक हिमाचल की जनता को केवल झूठे सपने दिखाए हैं। एक ने धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीति की, तो दूसरे ने विकास और व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर जनता को ठगा।
“अब हिमाचल को तीसरे विकल्प की जरूरत” — RDP

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता अब भाजपा और कांग्रेस दोनों से निराश हो चुकी है और प्रदेश एक मजबूत, ईमानदार और जमीनी तीसरे विकल्प की तलाश में है।
RDP ने दावा किया कि पार्टी हिमाचल में युवाओं, कर्मचारियों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और आम जनता की आवाज बनकर उभर रही है। पार्टी का उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त, समानता आधारित और देवभूमि की संस्कृति एवं सनातन मूल्यों की रक्षा करने वाला नया हिमाचल बनाना है।
पंकज शर्मा का बयान
“आज जनता समझ चुकी है कि भाजपा के वादे सिर्फ चुनावी लॉलीपॉप थे। जनता को रोजगार नहीं मिला, महंगाई कम नहीं हुई, गौमाता सुरक्षित नहीं हुई, सनातन बोर्ड नहीं बना, किसानों और युवाओं को न्याय नहीं मिला। राष्ट्रीय देवभूमि Party अब जनता की असली आवाज बनकर सामने आएगी और हिमाचल को भाजपा-कांग्रेस मुक्त विकल्प देगी।”
RDP का संदेश
“झूठे वादों का हिसाब होगा,
हिमाचल में अब बदलाव होगा!”
“ना भाजपा, ना कांग्रेस —
अब देवभूमि मांगे अपना विकल्प!”
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी (RDP)
हिमाचल की आवाज • युवाओं की ताकत • तीसरा विकल्प

















