धूम्रपान व तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की दिलाई शपथ: डॉ. अजय अत्री 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री द्वारा स्टाफ के सदस्यों को धूम्रपान एवं अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई।

 

इस अवसर पर तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा पटियाल, जन शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी सुनील रांगड़ा तथा कार्यालय के समस्त स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

[post-views]