



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने प्रदेशवासियों से जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने हेतु जागरूक रहने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि जंगल हमारी अमूल्य धरोहर हैं और छोटी-सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।



उन्होंने लोगों से गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, अधिक पानी पीने, तेज धूप से बचने तथा बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करने की सलाह दी।






डॉ. डोगरा ने कहा कि “प्रकृति संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

























